कपूरथला में होमगार्ड के बेटे का शव मिला:सड़क किनारे पड़ा था, दो बच्चों का पिता था युवक

कपूरथला के नवां पिंड भट्‌ठे के पास देर रात एक 27 वर्षीय युवक का शव सड़क किनारे मिला है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। सिटी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गांव विलाकोठी थाना कोतवाली निवासी अजीत सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक दो बच्चों का पिता था। शव मिलने के बाद कुछ समय तक थाना सिटी और थाना कोतवाली पुलिस के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। पहले मामला नवां पिंड भट्‌ठे का मानते हुए थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कार्रवाई की बात कही गई, लेकिन बाद में जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि यह क्षेत्र थाना सिटी के अधिकार क्षेत्र में आता है। इसके बाद थाना सिटी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। पिता पुलिस लाइन में होम गार्ड मामले की जांच कर रहे थाना सिटी के एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि मृतक अजीत सिंह एक सर्विस स्टेशन पर काम करता था। उसके पिता पुलिस लाइन में होम गार्ड के पद पर तैनात हैं। फिलहाल मृतक के परिजनों के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। मामले की जांच कर रही पुलिस पुलिस के अनुसार, परिजनों के बयान कलमबद्ध करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक के शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *