कपूरथला में 3 को नशा मुक्ति मोर्चा का समारोह:कैबिनेट मंत्री धालीवाल, कटारूचक और मोहिंदर भगत शामिल होंगे, डीसी ने तैयारियां जांची

पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ मुहिम के तहत नशा मुक्ति मोर्चा का जिला स्तरीय समारोह पाजियां के ग्रैंड हेरिटेज रिसॉर्ट में कल आयोजित किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल मुख्य अतिथि होंगे। कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक और मोहिंदर भगत विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। डीसी अमित कुमार पंचाल और एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। डीसी पंचाल ने कहा कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी से इस मुहिम को प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा की। सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। एसएसपी तूरा ने बताया कि जिला पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को तेज कर रही है। समारोह के लिए सुरक्षा और यातायात की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर नवनीत कौर बल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर वरिंदरपाल सिंह बाजवा, एसडीएम इरविन कौर और सहायक कमिश्नर कपिल जिंदल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *