कपूरथला के सीआईए स्टाफ की टीम ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 75 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ सुभानपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सीआईए इंचार्ज एसआई रमन कुमार ने बताया कि एएसआई केवल सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। गांव लखन कलां के समीप उन्होंने गांव बूट निवासी निंदर कौर को आते देखा। शक के आधार पर उसे रुकने का इशारा किया गया। महिला पुलिस टीम ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 75 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस पर थाना सुभानपुर में आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है। एसआई रमन कुमार ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी। रिमांड के दौरान पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की संभावना है।


