कपूरथला CIA ने कांजली बेई किनारे की छापेमारी:550 लीटर अवैध शराब पकड़ी, इंचार्ज बोले- लावारिस खड़ी मिली बोलेरो कैंपर

कपूरथला सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर कांजली बेई के किनारे से 550 लीटर अवैध शराब बरामद की है। यह शराब एक लावारिस बोलेरो गाड़ी से मिली, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि कांजली बेई के किनारे एक बोलेरो कैंपर लावारिस खड़ी है, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब भरी हुई है। इस सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ इंचार्ज एसआई रमन कुमार और एएसआई जसवीर सिंह की टीम ने गश्त के दौरान छापेमारी की। 550 लीटर अवैध शराब बरामद छापेमारी के दौरान टीम ने बोलेरो गाड़ी को जब्त किया। जब गाड़ी की तलाशी ली गई, तो उसमें ड्रमों में भरी 550 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। इसके बाद, थाना सिटी में एक्साइज एक्ट के तहत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह शराब से भरी गाड़ी मलकीत सिंह और सतनाम सिंह उर्फ संता, निवासी बूटां, ने खड़ी की थी। पुलिस इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *