कवर्धा| जिला कांग्रेस कमेटी की अनुशंसा पर कबीरधाम जिले में कांग्रेस के शहर एवं ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। जिले के सभी आठ ब्लॉकों में अध्यक्षों की घोषणा होने पर कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कहा कि यह नियुक्तियां संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करेंगी, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। कांग्रेस द्वारा नियुक्त अध्यक्षों में शहर अध्यक्ष अशोक सिंह, कवर्धा ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष मणिकांत त्रिपाठी, लोहारा ब्लॉक अध्यक्ष शौखी साहू, ठाठापुर ब्लॉक अध्यक्ष चेतन वर्मा, बोड़ला ब्लॉक अध्यक्ष छविलाल वर्मा, पंडरिया ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम साहू, कुंडा ब्लॉक अध्यक्ष उत्तरा दिवाकर, रेंगाखार ब्लॉक अध्यक्ष प्रभाती मरकाम, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष नारायणी टोंडर शामिल हैं। मकर संक्रांति पर इनका सम्मान किया गया। नवनियुक्त ब्लॉक एवं शहर अध्यक्षों ने संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के सम्मान को बढ़ाने और जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया। ईमानदारी, सक्रियता और संगठनात्मक मजबूती के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की बातें कही।


