कब्जे में… करोड़पति सिपाही:पहली बार ईडी की जांच में मंत्रालय के अफसरों के नाम

ईडी ने सौरभ, उसकी मां, सास, पत्नी, मौसेरा साला और उसकी पत्नी, चेतन, शरद और उसकी मां को आरोपी बनाया। परिवहन विभाग की काली कमाई के सूत्रधार सौरभ शर्मा पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का शिकंजा कसता जा रहा है। पहली बार ईडी की जांच में परिवहन मंत्रालय के अधिकारियों के नाम भी सामने आए हैं। जांच रिपोर्ट के अनुसार, ईडी ने सौरभ समेत 9 लोगों, 6 कंपनियों और एक ट्रस्ट को आरोपी बनाया है। इन आरोपियों में चेतन सिंह गौर, शरद जायसवाल और उसकी मां कृष्णा जायसवाल को छोड़कर बाकी सौरभ के रिश्तेदार हैं। ईडी की टीमों द्वारा 27, 28 दिसंबर और 8 जनवरी को भोपाल, जबलपुर व ग्वालियर में की गई छापेमारी में 6 कंपनियों और एक ट्रस्ट में काली कमाई से किए गए भारी निवेश के पुख्ता सबूत मिले हैं। सौरभ, उसकी मां उमा शर्मा, सास रेखा तिवारी, पत्नी दिव्या, चेतन सिंह गौर, शरद जायसवाल, उसकी मां कृष्णा जायसवाल, जबलपुर निवासी सौरभ के मौसेरे साले रोहित तिवारी, उसकी पत्नी अनुभा और इनके द्वारा चलाई जा रही कंपनियों के 55 बैंक खातों को ईडी ने फ्रीज कर दिया है। पहली बार ईडी की… ईडी ने सौरभ को आरोपी नंबर एक तो मां उमा शर्मा को बनाया आरोपी नंबर दो
{सौरभ शर्मा पिता राकेश शर्मा, निवासी- ई-7/78 एसबीआई कॉलोनी, 11 नंबर बस स्टॉप, अरेरा कॉलोनी भोपाल। {उमा शर्मा पत्नी राकेश शर्मा, निवासी- 47 विनय नगर, सेक्टर दो, किला रोड, ग्वालियर। {रेखा तिवारी पत्नी सलिल तिवारी, निवासी- 19 वेणकेदेश्वर नगर, थाटीपुर, ग्वालियर। {रोहित तिवारी पिता प्रमोद तिवारी, निवासी- 1601, राधा कृष्ण मंदिर के पास, शास्त्री नगर, जबलपुर। {शरद जायसवाल पिता कैलाश प्रसाद जायसवाल, निवासी- ई-8/99 शिवकुंज, अरेरा कॉलोनी, भोपाल। {चेतन सिंह गौर पिता प्रताप सिंह गौर, निवासी- ई-7/657 अरेरा कॉलोनी, भोपाल। {दिव्या तिवारी पत्नी सौरभ शर्मा, निवासी- ई-7/78 एसबीआई कॉलोनी, 11 नंबर बस स्टॉप, अरेरा कॉलोनी भोपाल। {अनुभा तिवारी, निवासी 1601, राधा कृष्ण मंदिर के पास, शास्त्री नगर, जबलपुर। {कृष्णा जायसवाल, निवासी 44 माचना कॉलोनी, शिवाजी नगर, भोपाल। {अविरल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन प्रा.लि., डायरेक्टर- शरद जायसवाल और चेतन सिंह गौर, पता- ई-7/78 एसबीआई कॉलोनी, 11 नंबर बस स्टॉप, अरेरा कॉलोनी, भोपाल। {अविरल इंटरप्राइजेस प्रा.लि., डायरेक्टर- दिव्या तिवारी, कृष्णा जायसवाल, पता- ई-7/78 एसबीआई कॉलोनी, 11 नंबर बस स्टॉप, अरेरा कॉलोनी, भोपाल। {स्कायलॉक सिस्टम प्रा.लि., डायरेक्टर- दिव्या तिवारी, पता- ई-7/78 एसबीआई कॉलोनी, 11 नंबर बस स्टॉप, अरेरा कॉलोनी, भोपाल। {मेसर्स इंस्टेंट यूआर इंफ्रा प्रा.लि., डायरेक्टर- रोहित तिवारी और अनुभा तिवारी, पता- मकान नंबर 1601, राधा कृष्ण मंदिर के पास, शास्त्री नगर, जबलपुर।
{मेसर्स ओमेगा वेंचर्स, पार्टनर- रोहित तिवारी और अनुभा तिवारी, पता- मकान नंबर 1601, राधा कृष्ण मंदिर के पास, शास्त्री नगर, जबलपुर। {ओमेगा रियलकॉम प्रा.लि., डायरेक्टर- रोहित तिवारी और अनुभा तिवारी, पता- मकान नंबर 1601, राधा कृष्ण मंदिर के पास, शास्त्री नगर, जबलपुर। {राजमाता भारत माता शिक्षण एवं सेवा समिति, अध्यक्ष- उमा शर्मा, पता- ई-7/78 एसबीआई कॉलोनी, 11 नंबर बस स्टॉप, अरेरा कॉलोनी, भोपाल। 55 खातों को फ्रीज किया
ईडी ने जिन 55 खातों को फ्रीज किया है। उनके ही माध्यम से परिवहन विभाग की काली कमाई को इधर से उधर किया गया। सौरभ के भोपाल और ग्वालियर स्थित आवास और कार्यालयों की छापेमारी में ईडी को मप्र परिवहन विभाग और मंत्रालय में पदस्थ अफसरों के दस्तावेज और सूची भी मिली है। इस आधार पर ईडी इन अधिकारियों से पूछताछ करेगी। जब्त संपत्ति, बैंक खातों के संबंध में आरोपियों से 11 मार्च तक जवाब तलब किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *