कमरे में अचेत मिले कोचिंग टीचर की मौत:परिचित रूम पर पहुंचा तो उल्टियां करते मिला, हॉस्पिटल में दम तोड़ा, पुलिस बोली फूड पॉइजनिग की बात आ रही सामने

शहर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में एक कोचिंग टीचर घर में अचेत मिला। पता लगने पर उसे इलाज के लिए न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाए। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक विवेक शर्मा (25) तलवंडी सेक्टर 1 में रहता था। विवेक के पिता हरीश शर्मा मंत्री मदन दिलावर के गनमैन है। फिलहाल मौत के कारण सामने नहीं आए है।शुरुआती जानकारी में पुलिस ने फूड पॉइजनिग से मौत होना बताया है। जवाहर नगर थाना सीआई बुद्धाराम ने बताया कि घटना रात 10 बजे के आसपास की है। विवेक रूम में अकेला था। परिचित जब रूम पर पहुंचा तो विवेक अचेत पड़ा हुआ था। उसे उल्टियां हो रही थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसे इलाज के लिए न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया। शुरुआती जानकारी में फूड पॉइजनिंग की बात सामने आई है। परिजनों को सूचना दी है। परिजनों के आने के बाद स्थिति साफ होगी। विवेक कोचिंग में पढ़ाता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *