कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव:मां से अक्सर होता था विवाद, बड़ा भाई घर पहुंचा तो मिली लाश

बोकारो में सोमवार को एक युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना सेक्टर 4 जी के आवास संख्या 4111 की है। मृतक के बड़े भाई के अनुसार, बेरोजगार था। इसी वजह से मानसिक तनाव में रहता था। इस तनाव के कारण उसका मां से अक्सर विवाद होता था। मां नाराज होकर कुछ दिनों से बहन के घर पर रह रही है। मृतक की पहचान निशांत कुमार उरांव (40) के रूप में की गई। वो गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के बेती गांव का निवासी था। निशांत अपने बड़े भाई दीपांश उरांव के साथ रहता था। दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव दीपांश ने बताया कि वह कुछ दिनों से गांव गया हुआ था। सोमवार घर लौटा तो निशांत ने दरवाजा नहीं खोला। काफी आवाज लगाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर निशांत का शव पंखे से लटका मिला। दीपांश ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच जारी है। प्राथमिक जांच में आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद और बेरोजगारी माना जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में और जानकारी सामने आएगी। -आवेन्द्र कुमार साव, थाना प्रभारी, सेक्टर 4 सिटी थाना

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *