हाथरस में गुरुवार को बंद कमरे में एक सिपाही का शव खून से लथपथ मिला। उसी कमरे में एक युवती भी घायल हालत में मिली। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दरवाजा कटवाकर सिपाही का शव बाहर निकलवाया। युवती को अलीगढ़ रेफर किया गया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मामला हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र का है। सिपाही कुलदीप भाटी गौतमबुद्ध नगर जिले के चक्रसेनपुर थाना दादरी का रहने वाला था। वह 2016-2017 बैच का सिपाही है। वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। कुलदीप हाथरस पुलिस लाइन में 2 साल से तैनात है। जलेसर रोड पर श्याम नगर में बृजमोहन के मकान में कॉन्स्टेबल कुलदीप भाटी किराए पर रहता था। पहले 3 तस्वीरें… कमरे से फायरिंग की आवाज सुनकर बुलाई पुलिस
गुरुवार दोपहर कुछ लोगों ने सिपाही कुलदीप भाटी के कमरे के अंदर से फायरिंग की आवाज सुनी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर कोतवाली सदर के इंस्पेक्टर विजय सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे तक पहुंचने के लिए दो दरवाजे तुड़वाए। एक दरवाजे को कटर से काटा गया। कमरे में कुलदीप की लाश फर्श पर पड़ी थी। आशंका है कि सिपाही ने पहले युवती को गोली मारी, फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मौके पर मौजूद पुलिस की फील्ड यूनिट असलहा की तलाश कर रही है। पलंग पर घायल हालत में लड़की पड़ी थी
पलंग पर एक लड़की घायल हालत में पड़ी थी। पुलिस ने मौके पर छानबीन और पूछताछ की। एएसपी और सीओ सिटी भी मौके पर पहुंच गए हैं। जांच में सामने आया कि घायल युवती हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव जलालपुर की रहने वाली है। पुलिस उसके बारे में पता लगा रही है। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा मौके पर पहुंचे हैं। जांच पड़ताल कर रहे हैं। पुलिस को घटनास्थल से तमंचा मिला है। घायल युवती प्रिया पुत्री पप्पू उर्फ वीरेंद्र का सिपाही के घर आना जाना था। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि सिपाही और युवती दोस्ते थे। क्राइम सीन को देखकर ऐसा लग रहा जैसे दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद फायरिंग हुई। जांच की जा रही है। —————————–. यह खबर भी पढ़ें प्रबंधक की हत्या कर शव स्कूल में जलाया, बस्ती में ग्रामीणों ने जलती चिता देख शोर मचाया; सुबह टहलने निकले थे बस्ती के स्कूल में प्रबंधक की हत्या कर दी। फिर कैंपस में ही बॉडी को जला दिया। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने बॉडी को जलता देख शोर मचाया। लोगों की भीड़ देखकर आरोपी वहां से भागे। ग्रामीणों ने स्कूल में पहुंचकर आग बुझाई। शव को चिता से निकाला गया। यहां पढ़ें पूरी खबर


