कमर्शियल गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा:घरेलू सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं, बजट के दिन झालावाड़ में व्यवसायी प्रभावित

1 फरवरी को केंद्र सरकार द्वारा बजट पेश किए जाने के दिन ही तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की वृद्धि कर दी है। इस बढ़ोतरी से छोटे दुकानदारों, हलवाइयों, होटल और रेस्टोरेंट संचालकों पर सीधा असर पड़ेगा। यह लगातार तीसरा महीना है जब 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं, हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोलियम मार्केटिंग करने वाली सरकारी कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडरों के दाम की समीक्षा करती हैं। इसी क्रम में 1 फरवरी से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 1839 रुपए हो गई है। पिछले महीने इसकी कीमत 1789.50 रुपए थी, जबकि दिसंबर में यह 1678 रुपए पर निर्धारित थी। इस मूल्य वृद्धि से रेस्टोरेंट, चाय के ठेले लगाने वाले, हलवाई, ढाबा संचालक और अन्य फुटकर व्यवसायी सीधे प्रभावित होंगे। वे बड़ी संख्या में कमर्शियल सिलेंडरों का उपयोग करते हैं, जिससे उनकी मासिक आय पर असर पड़ेगा। कमर्शियल सिलेंडर की दरें बढ़ने से आमजन भी खाद्य सामग्री और अन्य सेवाओं के माध्यम से अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित होते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *