कमर्शियल गैस 111 रुपए महंगी, ढाबों-रेस्त्रां में खाने के रेट बढ़े

लुधियाना| केंद्र सरकार ने नए साल 2026 की शुरुआत महंगाई के तौहफे के साथ की है। 1 जनवरी 2026 से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में सीधे 111 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है। इस फैसले का सबसे ज्यादा असर लुधियाना के छोटे ढाबों, होटल-रेस्टोरेंट, कैंटीन और रेहडी-फड़ी कारोबारियों पर पड़ा है। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रधान अमरवीर सिंह ने कहा कि होटल इंडस्ट्री पहले ही घाटे में चल रही है। “जब मौजूदा गैस स्टॉक खत्म होगा और नया स्टॉक आएगा, तब खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ाना मजबूरी होगी। जानकारी अनुसार 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर अक्टूबर से दिसंबर तक कुल 15 रुपए सस्ता हुआ, लेकिन नए साल के पहले ही दिन 111 रुपए बढ़ाकर छोटे कारोबारियों की सारी राहत खत्म कर दी गई। इंडियन ऑयल के अधिकारी अर्जुन ने बताया कि लुधियाना शहर में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की ओर से रोजाना करीब 80 हजार कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई होती है। ये सिलेंडर होटल, ढाबों, फैक्ट्रियों की कैंटीन, रेहडी-फड़ी वालों तक पहुंचते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *