रांची | अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य प्रादेशिक सभा की रांची इकाई द्वारा 9 मार्च को होली मिलन समारोह मनाया जाएगा। रांची इकाई के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि होली मिलन समारोह रातू रोड स्थित श्री रतनलाल जैन स्मृति भवन में 11 बजे से 3 बजे तक मनाया जाएगा। शैलेंद्र गुप्ता ने कमलापुरी वैश्य समाज के सदस्यों से इस आयोजन में परिवार संग शामिल होने का आग्रह किया है।


