राजनांदगांव| गुड मॉर्निंग क्रिकेट क्लब के द्वारा 16 जनवरी से रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस स्पर्धा में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। स्पर्धा की शुरुआत शाम 5 बजे से होगी। प्रत्येक दिन चार मैच खेले जाएंगे। उद्घाटन मैच मॉर्निंग बी और न्यायालय इलेवन के मध्य खेला जाएगा। दूसरा मैच शाम 6 बजे से जाली खाता और लक्की इलेवन के मध्य खेला जाएगा। तीसरा मैच शाम साढ़े 7 बजे से थंडर बोल्ट और हॉस्पिटल 11 और अंतिम मैच रात साढ़े 8 बजे से एसबीआई 11 और बिजली कंपनी के मध्य खेला जाएगा।


