लुधियाना| अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की कार्यकारिणी की बैठक रांची में हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तंवर ने की। इसमें देशभर से संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। राष्ट्रीय युवा इकाई अध्यक्ष डिंपल राणा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीपी सिंह, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एपी सिंह, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ध्यान पाल जादौन, महिला विंग अध्यक्ष गीता चौहान, अधिवक्ता एचएन सिंह, बिहार से दामोदर दास और अभिषेक कुमार मौजूद रहे। बैठक में झारखंड इकाई को नया नेतृत्व मिला। पूर्व मंत्री कमलेश सिंह को सर्वसम्मति से संरक्षक चुना गया। विनय कुमार (बीनू ठाकुर) को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। लल्लन सिंह ठाकुर को राष्ट्रीय सचिव, आदर्श कुमार को यूथ इकाई अध्यक्ष, सूर्य देव सिंह को प्रदेश महासचिव और मनीषा को महिला विंग की जिम्मेदारी दी गई।


