कमिश्नर-आईजी ने बस्तर पंडुम की तैयारियां देखीं, आयोजन 3 से

दंतेवाड़ा | जनजातीय विरासतों, कला एवं सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण, संवर्धन और उन्हें एक नवीन मंच देने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय के हाईस्कूल ग्राउंड में बस्तर पंडुम-2025 की तैयारियां जोरोशोर पर है। इसी क्रम में शनिवार को बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह और आईजी सुंदरराज पी. ने अपने एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कमिश्नर डोमन सिंह ने कहा कि मुख्य अतिथि के आगमन से लेकर स्टॉल, पेयजल, टॉयलेट, सुरक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *