कमेटी के सदस्यों को यात्रा मार्ग में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा

भास्कर न्यूज | लुधियाना पिछले कुछ सप्ताह से लगातार जिस पवित्र कार्य की तैयारी दिन रात चल रही थी, सारा महानगर भाव विह्वल होकर जिस दिन का इंतज़ार कर रहा था। आज वो दिन आ ही गया। भगवान श्री तिरुपति बाला जी, मां भू देवी और मां पद्मावती के साथ सुंदर अश्वों से सुसज्जित और विभिन्न प्रकार के पुष्पों से सुगन्धित रथ में सवार होकर भक्तों पर अनंत कृपा बरसाने को आज निकलेंगे। चेयरमैन दर्शन लाल बवेजा, उप चेयरमैन विजय बवेजा,प्रधान संजीव सचदेवा शेरू,उप प्रधान बॉबी कांसल, विनीत बवेजा, संजय जैन बरनाला ने सारी तैयारियों का जायजा लिया ताकि सभी कार्य जैसे रथ की यांत्रिक जांच और बाहरी साज सज्जा, भगवान के आवागमन व्यवस्था, सारे यात्रा मार्ग की सफाई और यात्रा मार्ग में लगने वाले सभी मंचों के स्थान की उचित व्यवस्था। लुधियाना क्लब के केवल छाबड़ा, बिट्टू छाबड़ा एवं अरुण छाबड़ा सेक्टरी विमल हरजाई, अजय जैन, मधुसूदन सूद, हरीश गुप्ता, तुषार शर्मा, पंकज ढंड, बॉबी मल्होत्रा और कुलदीप सिंगला के संयुक्तव में विकास पासी तथा अमित भल्ला निप्पी, राजिंदर सिंह तारा, सिल्वर समाज सेवा सोसाइटी के प्रधान अनिल नय्यर, दयानन्द मेहता को निमंत्रण दिया गया। इस मौके विकास पासी और अनिल नय्यर ने बताया कि यह बड़े सौभाग्य की बात है जो उन्हें यात्रा मार्ग में मंच लगाने की सेवा प्राप्त हुई है। उन्होंने जानकारी दी कि सिल्वर समाज सोसाइटी भगवान और उनके भक्तों का स्वागत पुष्प वर्षा से करेगी और रथ यात्रा कमेटी के सदस्यों को यात्रा मार्ग में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया जाएगा। लुधियाना क्लब के बाहर समोसे और कचोरी का लंगर लगाया जाएगा। यात्रा में पकवानों, फलों व 56 भोग के अटूट लंगर लगेंगे। भगवान की यात्रा के वैभव को और भी बढ़ाने के लिए स्वर्ण के रत्न जड़ित झाड़ू तैयार किये हैं, जिनसे रथ के आगे सोहनी सेवा करने के बाद ही रथ को आगे बढ़ाया जायेगा ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *