कम्प्यूटर बेस्ड ऑनलाइन होगा लेक्चरर भर्ती एग्जाम:RPSC ने दी मॉक टेस्ट की सुविधा; 9 को होंगे एडमिट कार्ड अपलोड

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से लेक्चरर (आयुष विभाग) परीक्षा-2025 का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड रिक्रूटमेंट टेस्ट (सीबीआरटी) माध्यम से 12 जनवरी 2026 को अजमेर जिला मुख्यालय पर दोपहर 12 से 2.30 बजे तक किया जाएगा। इस ऑनलाइन परीक्षा के पूर्वाभ्यास के लिए मॉक टेस्ट आयोग की वेबसाइट के कैंडिडेट इनफॉर्मेशन, कंप्यूटर बेस्ड रिक्रूटमेंट टेस्ट (सीबीआरटी) पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी मॉक टेस्ट का आवश्यक रूप से अभ्यास कर परीक्षा प्रक्रिया जान ले। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि परीक्षा के प्रवेश पत्र 9 जनवरी 2026 को आयोग की वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक प्रविष्ट कर डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है। 60 मिनट पहले मिलेगा प्रवेश परीक्षा केंद्र पर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा शुरू होने के 60 मिनट पहले तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। केंद्र पर प्रवेश के लिए समय से पहले अभ्यर्थी उपस्थित हो, ताकि सुरक्षा जांच एवं पहचान पूरी हो सके। देरी से आने पर तलाशी में समय लगने के कारण परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं। पहचान के लिए यह डॉक्यूमेंट जरूरी किसी के बहकावे में नहीं आएं-आयोग आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य कोई प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में जांच एजेंसी एवं आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर सूचित करें। परीक्षा में अनुचित साधन अपनाये जाने एवं अनुचित कृत्यों में संलिप्त होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने से दण्डित एवं चल अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *