कम रेट पर प्लाट अलॉट कराने वाला भगौड़ा ठेकेदार गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | अमृतसर विजिलेंस टीम ने मंगलवार को भगौड़े प्राइवेट ठेकेदार को भ्रष्टाचार के एक मामले में काबू किया है। आरोपी की पहचान विकास खन्ना के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने कई बार इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (एआईटी) में निर्धारित कीमत से काफी कम रेट पर प्लाट अलॉट करवाए और धोखे से सरकारी टेंडर भी हासिल किए थे। टीम ने बताया कि जांच के दौरान विजिलेंस ब्यूरो को पता चला कि आरोपी ठेकेदार ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के तत्कालीन चेयरमैन की मिलीभगत से 200 वर्ग गज का प्लाट बाजार दर से बहुत कम कीमत पर अपने नाम अलॉट कराया, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान हुआ। आरोपी ने धोखाधड़ी से अपनी फर्म को ट्रस्ट में दर्ज कराया और निर्धारित नियमों और शर्तों का उल्लंघन कर सरकारी टेंडर हासिल किए। 6 जुलाई 2022 को भ्रष्टाचार एक्ट के तहत पहले से मामला दर्ज था। आरोपी को ट्रायल कोर्ट ने भगौड़ा घोषित गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *