कम हुआ सर्दी का असर:बीकानेर में सुबह-सवेरे खिली धूप, रात में भी सर्दी से राहत मिली

बीकानेर में शनिवार सुबह कोहरे के बजाय धूप खिल गई। नौ बजे तक ही धूप ने सर्दी को काफी कम कर दिया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। शहर और गांव दोनों में ही सर्दी पिछले दो दिन से कम है, जिसमें शुक्रवार की रात का पारा ज्यादा नहीं रहा। शुक्रवार दोपहर से ही धूप ने सर्दी को कम किया है। पिछले चौबीस घंटे में बीकानेर में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पिछले दस दिनों ंमें इतना तापमान पहली बार हुआ है। अब तक पारा 20 से 21 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंच रहा था लेकिन अचानक 27 डिग्री सेल्सियस तक आते ही गर्मी का अहसास होने लगा है। इतना ही नहीं न्यूनतम तापमान भी 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शुक्रवार की रात लोगों ने तापमान में इस बढ़ोतरी का अहसास भी किया। बुधवार और गुरुवार की तुलना में तापमान में बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास ही पारा था लेकिन अचानक इसमें दो गुना बढ़ोतरी हो गई है। उधर, मौसम विभाग ने अगले दो दिन बीकानेर संभाग में बारिश की चेतावनी दी हुई है। बीकानेर जिले में तो बारिश की उम्मीद कम है लेकिन श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व चूरू में जमकर बारिश हो सकती है। अगर मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित होती है तो तापमान में एक बार फिर गिरावट आएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *