करंट की चपेट में आने से 3 की मौत:कोंडागांव में कबड्डी मैच के दौरान हादसा, टेंट उड़कर हाई टेंशन लाइन से टकराया; 3 घायल

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में करंट की चपेट में आने से 3 युवकों की मौत हो गई। बड़ेराजपुर ब्लॉक स्थित ग्राम रावसवाही में कबड्डी मैच चल रहा था। इसी दौरान मौसम बदलने से अचानक तेज आंधी-तूफान आ गया। तभी मैदान में लगा टेंट उड़कर 11 केवी की बिजली लाइन से टकरा गया। 3 लोग इसकी चपेट में आ गए। मामला विश्रामपुरी थाना क्षेत्र का है। घटना शनिवार (20 सितंबर) की रात की है। करंट की चपेट में कुल 6 लोग आए थे। घटना के बाद ग्रामीणों ने सभी घायलों को तत्काल विश्रामपुरी अस्पताल पहुंचाया। जहां 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में सभी कोंडागांव के रहने वाले है घायलों के नाम खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारती ने बताया कि तीन घायलों का इलाज जारी है। इनमें से दो की स्थिति गंभीर है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जिला भाजपा अध्यक्ष सेवक राम नेताम, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *