करंट ड्यूटी चार्ज किसी अफसर मुलाजिम को दिया तो तत्काल वापस लें : लोकल बाडीज

अमृतसर | लोकल बाडीज विभाग के सेक्रेटरी ने लैटर जारी किया है कि किसी अफसर-मुलाजिम को करंट ड्यूटी चार्ज हाल में ही दिया है तो तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। प्रमोशनल विभाग की तरफ से जारी हिदायतों को लागू करने में लापरवाही सामने आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा करंट ड्यूटी चार्ज देने के लिए कोई अदालती केस, शिकायत प्राप्त होता है या वित्तीय लाभ की मांग की गई तो लोकल बाडीज विभाग वित्तीय सहायता देने में असमर्थ रहेगा। लोकल बाडीज ने जारी लैटर में प्रमोशन विभाग की तरफ से बीते 3 सितंबर 2024 और 20 जनवरी का हवाला दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *