गढ़वा | मेराल थाना क्षेत्र के गोवरदहा गांव निवासी स्वर्गीय विपत अंसारी का पुत्र जशमुद्दीन अंसारी 20 वर्ष शनिवार को बिजली के करंट के चपेट में आने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि जसमुद्दीन अंसारी अपने घर के ओरी पकड़ कर जा रहा था। जहां ओरी के पास से बिजली का तार गया हुआ था। इसी क्रम में बिजली तार में जसीमुद्दीन अंसारी का हाथ संपर्क में आ गया। इससे उसे करंट मार दिया। परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया।


