करंट लगने से 9 लाख की घोड़ी की मौत:कई राज्यों से जीते इनाम,प्लाट में घूम रही थी,बिजली की तारों से लगा झटका

पंजाब के जिला जालंधर के लंबा पिंड जंडू सिंघा रोड पर स्थित ढ़ड्ढे गांव में करंट लगने से गुज्जर की घोड़ी की मौत हो गई। घोड़ी के मालिक ने बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए है। कई दिनों से बिजली की तारें टूट कर खाली प्लाट में गिरी हुई थी। घोड़ी वहां घूम रही थी कि तभी अचानक उसे करंट लग गया जिस कारण उसने मौके पर दम तोड़ दिया। जानकारी देते घोड़ी मालिक शमशेर अली उर्फ शेरू ने बताया कि उनकी घोड़ी गांव में ही एक प्लाट में घूम रही थी। आरोप है कि प्लाट में कई दिनों से बिजली की तारें टूटकर गिरी हुई थी, लेकिन विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया। जिस कारण आज करंट लगने से उसकी घोड़ी की मौत हो गई। कई प्रदेशों में जीते थे इनाम शमशेर अली का आरोप है कि लोगों ने कई बार बिजली विभाग को भी सूचित किया लेकिन किसी ने कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने बताया कि उसकी घोड़ी पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के अलावा कई स्टेट में कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुकी है। जहां रेस प्रोग्राम में घोड़ी की वजह से वह काफी इनाम भी जीत चुका है। पीड़ित के अनुसार घोड़ी के जरिए रेस के प्रोग्राम करके वह घर का पालन-पोषण करता था। लेकिन करंट लगने से घोड़ी की मौत होने से उसका रोजगार खत्म हो गया। पीड़ित ने बताया कि घोड़ी की कीमत 9 से 10 लाख रुपए थी। पीड़ित ने कहा कि कई बार उसकी घोड़ी के बदले में 10 लाख की ऑफर भी आ चुकी थी, लेकिन अपने रोजगार के कारण उन्होंने घोड़ी नहीं बेची। घोड़ी की वजह से वह 700 के करीब इनाम जीत चुका है। इसके अलावा उसने एक एक्टिवा भी घोड़ी की दौड़ में जीती थी। पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *