करंट से युवक की मौत:आटा चक्की के चिपका, भाई ने देखा तो पता चला, पुलिस जांच में जुटी

हाथीपट्टा ​​​​​​क्षेत्र में आटा चक्की में करंट आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। श्रीनगर पुलिस थाने के एएसआई हनुमान लाल ने बताया कि ग्राम हाथीपट्टा निवासी नेहरू सिंह (30) पुत्र मदन सिंह रावत अपनी घरेलू आटा चक्की में गेहूं पीसने का काम कर रहा था। उसी दौरान आटा चक्की में करंट आने से वह आटा चक्की के चिपक गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक उस समय घर पर अकेला ही था। वहीं उसका मकान एकांत में होने से काफी समय तक युवक की मौत का पता नहीं चला। मृतक का भाई ट्रेलर चालक घनश्याम जब घर आया तो कमरे का बल्ब चालू था। उसका भाई नेहरू आटा चक्की के चिपका हुआ था। उसने इसकी सूचना गांव के अन्य लोगों को दी। पुलिस को सूचना दी गई। कुछ रोज पहले बरसात के समय मृतक के घर के नजदीक ही आकाशीय बिजली गिरी थी जिससे आटा चक्की का बोर्ड जल गया था, जिससे संभवतया आटा चक्की को चालू करते ही उस मे करंट प्रवाहित हो गया। पुलिस ने मृतक युवक के शव का श्रीनगर चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इनपुट-योगेश कुमावत, श्रीनगर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *