करके की टीम ने गेरुआ को 33 रन से हराया

डंडई | प्रखंड के रारो स्टेडियम में आयोजित बिरसा मुंडा कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन टू का फाइनल मुकाबला खेला गया। खिताबी मुकाबले में करके टीम ने गेरुआ को 33 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए करके की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गेरुआ की टीम दबाव नहीं झेल सकी और पूरी टीम 101 रन पर सिमट गई। इस शानदार जीत के साथ करके की टीम चैंपियन बनी। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य ताहिर अंसारी सहित अन्य अतिथियों ने विजेता टीम को 21 हजार रुपए नगद व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 11 हजार रुपए नगद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। देवेंद्र कुमार को मैन ऑफ द मैच तथा दिनेश कुमार को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *