करणी सेना ने पुलिस पर मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप लगाया:अध्यक्ष ने कहा- रायपुर पुलिस ने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया, निष्पक्ष जांच की मांग

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने जांजगीर-चांपा में एक प्रेस वार्ता की। उन्होंने रायपुर में तोमर बंधुओं के परिवार के साथ कथित पुलिस प्रताड़ना के मामले पर बयान दिया। डॉ. शेखावत ने 7 दिसंबर को रायपुर में होने वाली महापंचायत की जानकारी दी, जिसे उन्होंने प्रदेश के लिए ऐतिहासिक आंदोलन बताया। प्रेस वार्ता में डॉ. शेखावत ने आरोप लगाया कि रायपुर पुलिस ने तोमर परिवार पर कार्रवाई करते समय मानवाधिकारों का उल्लंघन किया। उन्होंने महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और अश्लीलता के गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की। डॉ. शेखावत बोले- अपराध हो तो FIR दर्ज करें डॉ. शेखावत ने कहा कि यदि वीरेंद्र तोमर के खिलाफ कोई अपराध है, तो पुलिस को एफआईआर दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करना चाहिए। हालांकि, उन्होंने मानवाधिकार हनन और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार को अस्वीकार्य बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि इसके खिलाफ करणी सेना पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी। 7 दिसंबर को महापंचायत की घोषणा उन्होंने घोषणा की कि 7 दिसंबर को रायपुर में एक विशाल महापंचायत आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेश के साथ-साथ देशभर से क्षत्रिय समाज और सर्व समाज के लोग शामिल होंगे। डॉ. शेखावत ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस प्रशासन महापंचायत को रोकने का प्रयास करता है, तो समाज उसका प्रतिकार करेगा और मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। डॉ. शेखावत ने यह भी दावा किया कि वे उस सांसद का खुलासा करेंगे जिसने कथित तौर पर पैसे लेकर मामले को दबाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि करणी माता का अपमान करने वालों को पद से हटाने की रणनीति भी तैयार की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *