करणी सेना प्रमुख की न्याय यात्रा मंदसौर पहुंची:बोले- 21 दिसंबर को हरदा में जन क्रांति आंदोलन, सभी लोग शामिल होने आएं

करणी सेना की न्याय यात्रा मंगलवार को पिपलियामंडी पहुंची। यहां करणी सेना परिवार, शिवसेना कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में लोगों ने करणी सेना प्रमुख जीवनसिंह शेरपुर का स्वागत किया। विभिन्न सामाजिक संगठनों और युवाओं ने भी इसमें भाग लिया। जीवनसिंह शेरपुर आगामी 21 दिसंबर को हरदा में होने वाले जन क्रांति न्याय आंदोलन को सफल बनाने के लिए इन दिनों प्रदेशभर में जनसंपर्क कर रहे हैं। करणी सेना का आंदोलन गरीबों के लिए इस जनसंपर्क के दौरान आंदोलन के उद्देश्यों पर चर्चा की गई। लोगों से इसमें बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई। करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि यह आंदोलन गरीबों, किसानों, मजदूरों और विद्यार्थियों के अधिकारों के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा, “कोई भी अन्याय और अत्याचार करेगा तो उसके खिलाफ करणी सेना मजबूती से खड़ी होगी। गरीब किसी जाति या वर्ग का नहीं होता, गरीब सिर्फ गरीब होता है।” स्वागत के समय नगर के युवाओं ने नारे लगाए। करणी सेना और शिवसेना कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *