करनाल में तंदूर पर थूकने के VIDEO पर बवाल:शॉप मालिक आधी रात UP नंबर ट्रक से सामान लादकर भागा, बोला- अब दुकान नहीं चलाना चाहते

हरियाणा के करनाल में चिकन शॉप का मालिक रोटियों पर थूकने का वीडियो वायरल होने के बाद दुकान खाली कर चला गया। वीडियो में तंदूर पर काम करने वाले युवक पर रोटियों में थूकने के आरोप लगाए गए थे। हालांकि शॉप मालिक रवि ने कहा- दुकान को सारिक नामक लड़का संभाल रहा था, जो सहारनपुर साइड का रहने वाला है। रवि ने कहा कि सारिक और उसके साथी आगे दुकान नहीं चलाना चाहते थे और उन्होंने फोन कर दुकान खाली करने की बात कही थी, इसलिए सामान शिफ्ट किया गया। यह वीडियो 22 नवंबर का बताया जाता है, जो 27 नवंबर को सोशल मीडिया पर फैलते ही स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने विरोध जताते हुए सिटी थाना में शिकायत दी। आरोप सामने आने के बाद दुकान लगातार बंद रही और 6 दिसंबर की रात मालिक ने देर रात ट्रक में सामान लादकर दुकान पूरी तरह खाली कर दी। पुलिस शिकायत और वीडियो की जांच कर रही है। दुकान खाली करने के दौरान के PHOTOS… 22 नवंबर का बताया जा रहा वायरल वीडियो
जिले के महाराणा प्रताप चौक पर स्थित एक चिकन शॉप की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रोटियों में थूकने वाला वीडियो करीब 22 नवंबर का है। किसी व्यक्ति ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो 27 नवंबर को अचानक तेजी से वायरल हो गया और लोगों का ध्यान इस ओर गया। 27 नवंबर को शिकायत दर्ज
वीडियो सामने आने के बाद सामाजिक संगठनों और आसपास के दुकानदारों ने विरोध जताया। लोगों ने सिटी थाना करनाल में लिखित शिकायत देकर आरोपी युवक और दुकान संचालक पर कार्रवाई की मांग की। वीडियो के बाद से दुकान बंद पड़ी थी
जैसे ही वीडियो फैला, चिकन शॉप उसी दिन से बंद कर दी गई। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि कई दिनों से दुकान नहीं खुल रही थी और मालिक ने भी कभी आकर स्थिति स्पष्ट नहीं की। 6 दिसंबर की रात दुकान खाली कर भागा मालिक
रात करीब 12 बजे दुकान का सामान यूपी नंबर के ट्रक में लादा गया। लोगों ने सामान शिफ्ट होते देखा और वीडियो भी बनाए। देर रात दुकान को पूरी तरह खाली कर दिया गया और मालिक मौके से गायब हो गया। जांच पूरी होने के बाद होगी कार्रवाई, FIR नहीं
करनाल पुलिस ने पुष्टि की कि उन्हें लिखित शिकायत मिली है। वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई या FIR पर फैसला लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *