करनाल में दिनदहाड़े चोरी करने वाला गिरफ्तार:राजस्थान के अजमेर का रहने वाला; घर से चुरा ले गए थे जेवर, साथी अब भी फरार

करनाल शहर के सेक्टर-13 इलाके में दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना सिविल लाइन के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी सेक्टर-13 की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है, वहीं पुलिस ने जल्द पूरे मामले के खुलासे का दावा किया है। हांलाकि इस मामले में अभी एक आरोपी फरार है। दिनदहाड़े घर में घुसे थे दो युवक करनाल सेक्टर-13 निवासी मनीष ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 25 दिसंबर की दोपहर के समय दो अज्ञात युवक उसके घर में घुस आए। उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। आरोपियों ने घर को खंगालते हुए नकदी, सोने की एक चेन और चांदी की मूर्ति चोरी कर ली। घटना के बाद जब परिजन घर लौटे तो चोरी का पता चला और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने आरोपी को दबोचा मामले की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी सेक्टर-13 की टीम हरकत में आई। मुख्य सिपाही बलजीत कुमार की अध्यक्षता में गठित टीम ने तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर एक आरोपी को काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान चापानेरी गांव के सावरा जिला अजमेर राजस्थान के रूप में हुई है। कोर्ट से मिला एक दिन का रिमांड पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी का एक दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया गया। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी। दूसरे आरोपी की तलाश जारी अनुसंधान अधिकारी के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी के अन्य साथी की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और चोरी किया गया नकदी, सोने की चेन और चांदी की मूर्ति बरामद कर मामले का पूरा खुलासा किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *