प्रयागराज के बाहुबली करवरिया बंधु की बेटी दुल्हन मीनाक्षी दूल्हे डॉ सिद्धांत को वरमाला पहनाकर अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत करेंगी। शनिवार को होने वाली शादी को यादगार बनाने के लिए करवरिया ब्रदर्स ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। विवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए कल्याणी देवी स्थित चौधरी गार्डेन में देश प्रदेश की राजनीति के दिग्गजों के आव-भगत की पूरी तैयारी है। एमबीए दुल्हन मीनाक्षी करवरिया सीता के परिधान में वर डॉ सिद्धांत मिश्रा वर-माला पहनाएंगी। परिवार शादी को उत्सव की तरह सेलिब्रेट कर रहा है। शादी के मांगलिक रीति-रिवाज हिन्दी फिल्म सेट जैसा है। परिवार के मुखिया बड़े भाई पूर्व सांसद फूलपुर कपिलमुनि करवरिया 10 दिन के लिए पैरोल पर हैं, जबकि मझले भाई पूर्व विधायक बारा उदयभान करवरिया की सजा प्रदेश राज्यपाल ने माफ कर जेल से रिहा कर दिया। परिवार के छोटे भाई एमएलसी सूरजभान करवरिया नैनी सेंट्रल जेल से चार दिन की पैरोल पर भतीजी की शादी में शरीक होने घर पर पहुंचे हैं। अब ग्रांड करवरिया फैमली की ग्रांड वेडिंग मोमेंट्स को देखने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजरिए….


