करवर में ग्राम सेवा सहकारी समिति में संचालक मंडल की बैठक में हुई

भास्कर न्यूज | करवर कस्बे की सहकारी समिति में गुरुवार को संचालक मंडल की बैठक जीएसएस अध्यक्ष राकेश जैन की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सहकारी समिति से जुड़े विभिन्न प्रस्ताव लिए। उधर, सहकारी परिसर के बाहर 3 सदस्यों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। विकास कार्यों व आय बढ़ाने पर चर्चा की गई। किसान हितों को ध्यान रखते हुए विभिन्न प्रस्ताव लिए। बैठक में किसानों को राहत देने के लिए सहकारी का स्थानीय बड़ौदा बैंक में खाता खुलवाने और अन्न भंडारण गोदाम के लिए डीएलसी दर पर जमीन आवंटन कराने पर सहमति दी गई। संचालक मंडल की बैठक हर माह करने, सरसों के अलावा गेहूं खरीद केंद्र खोलने, खरीद केंद्र पर तुलाई के नाम पर हम्मालों की ओर से किसानों से अवैध वसूली की शिकायत पर कार्रवाई करने, संबंधित एजेंसी को कार्रवाई के लिए लिखने, खरीद केंद्र संचालन के लिए एक निगरानी समिति बनाने पर प्रस्ताव लिया। सहकारी समिति सदस्य रजनीश गौतम ने बताया कि निगरानी समिति में सहकारी अध्यक्ष राकेश जैन, उपाध्यक्ष श्यामलाल, माधोलाल सैनी, जीवनलाल वर्मा, मनीषकुमार नागर को बनाया। संचालक मंडल सदस्यों ने एकमत से सहकारी विकास व हाईटेक बनाने पर जोर दिया। ^ करवर सहकारी समिति उन्नति प्रगति की और अग्रसर है। जल्द भूमि आवंटित होते ही करवर सहकारी को अन्न भंडारण गोदाम की सौगात मिलने वाली है। विकास में सबका सहयोग अपेक्षित है। खरीद केंद्र में अवैध वसूली की बात निराधार है। किसान से जिंस तुलाई के समय किसी तरह की अवैध वसूली हुई है तो उसकी जांच की जाएगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। खाद के साथ अटैचमेंट जबरदस्ती नहीं दिया जाता। किसानों को प्रेरित किया जाता है। -राकेश कुमार जैन, अध्यक्ष ग्राम सहकारी समिति करवर खरीद केंद्र पर किसानों से अवैध राशि वसूली सहकारी के बाहर सुबह 11 बजे पांच सूत्रीय मांगों को लेकर संचालक मंडल सदस्य राजेंद्र नागर, रामराय नागर व पप्पूलाल नागर धरने पर बैठ गए। सांकेतिक धरने की अगुवाई कर रहे राजेंद्र नागर ने खरीद केंद्र पर किसानों से अवैध वसूली का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि कई किसानों से जिंस में खराबा बताकर माल तुलाई के दौरान राशि ली गई। इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें। पीड़ित किसानों को राशि वापस की जाए। खाद के साथ अटैचमेंट देने पर प्रभावी रोक लगाई जाए। संचालक मंडल की हर माह बैठक करने, किसान पशुपालकों को शून्य ब्याज पर ऋण देकर लाभान्वित करने सरीखी मांगें रखी। किसान महापंचायत के उपतहसील प्रभारी सत्यनारायण नागर ने एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं होने की दशा में दुबारा धरना प्रदर्शन करने का अल्टीमेटम देकर धरना समाप्त करवाया। सांकेतिक धरना दोपहर 2 बजे तक चला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *