करहीबाजार स्कूल के बच्चों ने उत्साह से निकाली प्रभात फेरी

भास्कर न्यूज | करही बाजार क्षेत्र में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को शासकीय स्कूल करही बाजार, मेकरी, ओटेबंद , लालपुर , बिट्कुलि , पासीद, खैरा में तिरंगा फहराया गया। वही निजी स्किलों एवं क्षेत्र के गांवों में युवाओं के द्वारा विभिन्न जगहों पर ध्वजा फहराया गया। क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में भी ग्राम के सरपंचों के द्वारा कार्यालय में पंचायत प्रतिनिधि एवं गांव के वरिष्ठों की उपस्थिति में ध्वजा रोहण कार्यक्रम संपन्न किया गया। सहकारी समितियां में भी किसने की उपस्थिति में तिरंगा फहराया गया। उक्त कार्यक्रम की तैयारी एक दिन पूर्व संबंधित लोगों के द्वारा की जा चुकी थी वहीं गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के दिन प्रात काल सभी स्थानों पर विधिवत ध्वज फहराया गया। वहीं कई स्थान पर स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रभात फेरी भी निकल गई। जहां बच्चों ने भारत माता की जय वीर जवान अमर रहे तिरंगे झंडे की जय घोष के साथ आगे बढ़ते रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *