दुर्गूकोंदल| ग्राम पंचायत कराकी में माता पहुंचानी का आयोजन 30 जनवरी को किया जाएगा। वहीं 31 जनवरी को वार्षिक देव मेला का आयोजन होगा। सरपंच जवाहर ठाकुर, गायता निर्भय कोवाची, जैनसिंह कोवाची, समारू गावडे, रामलाल जैन, राजू राम नेताम एवं दानसिंह नेताम ने बताया माता पहुंचानी के दिन देवी-देवताओं की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। 31 जनवरी को देव मेला में विभिन्न देवी-देवताओं की सहभागिता रहेगी।


