जालंधर| सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पतारा में रेशम मार्शल आर्ट अकादमी की तरफ से आईएसकेएफ रेफरी और जज सेमिनार करवाया गया। जिसमें दिल्ली से आईएसकेएफ के प्रधान क्योशी सुरिंदर सिंह मौजूद रहे। उन्होंने सेमिनार में अलग-अलग जगहों से पहुंचे सभी रेफरी, कराटे कोच से मुलाकात करते हुए उन्हें नई तकनीक के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर कोच रेशम बहादुर, विशाल कुमार, जया ओझा, भवजोत कौर, अवंशिका, रेशम बहादुर ओली, त्रिष्णा ओली, तनवी, अर्पिता, धविष्ता, अजय सिद्धू, आशीष कुमार पांडे, हरशरन सिंह, जतिन यादव, कनाया कुमारी, प्रिंस राये, विशाल, युवराज, अवनि व अन्य मौजूद रहे।


