रांची | कराटे की दुनिया में झारखंड को गौरव प्रदान करते हुए हांसी मानस सिन्हा को विश्व कराटे महासंघ द्वारा ब्लैक बेल्ट की आठवीं डॉन की उपाधि प्रदान की गई है। यह सम्मान उन्हें कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष हांशी भरत शर्मा की अनुशंसा पर महासंघ के अध्यक्ष हांसी एंटोनियो स्पिनोज़ ने दिया। करीब 50 वर्षों से कराटे से जुड़े मानस सिन्हा झारखंड स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष और शोतोकान कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया के मुख्य प्रशिक्षक हैं। उन्होंने अब तक लाखों लोगों को कराटे व सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया है। शिहान शशि पांडे, सेंसाई केके सिंह, शिहान संजय मिश्रा ने उन्हें बधाई दी।


