भास्कर न्यूज | राजनांदगांव शहर में आयोजित कराते बेल्ट परीक्षा में 66 बच्चों ने सफलता हासिल की। जूनियर येलो बेल्ट में फाल्गुनी वर्मा, उन्नति सिंह, संस्कार जयशवाल, मुनीश साहू, आकाश साहू, आराध्या यादव, कुशाग्र श्रीवास्तव, विराज साहू, तन्मय साहू, तनीश साहू, वेदांत चक्रधारी, वंश कोसरिया, स्वास्तिक झा, अर्शिका मोटलानी और शरुन सूरज शामिल रहे। जूनियर व सीनियर येलो बेल्ट में लिमिशा वासनिक, शिवम सिंह, भाविका सिंह, बनीत कौर, आयुषी वर्मा, लव्यम साहू, आयुष्मान सोनी और कबीर सोनकर ने स्थान पाया। जूनियर ऑरेंज बेल्ट में कृष्णा शर्मा, सनाया मंडावी, अपेक्षा तिवारी, सात्यकी दुबे, अनंत तिवारी, चिराग गजबीर और प्रकृति साओ सफल रहे। जूनियर व सीनियर ऑरेंज बेल्ट में नोवेश निनावे, मान्या साहू, अर्श सुखेजा, मुस्कान साहू, झलक साहू और पलक साहू को बेल्ट मिला। जूनियर ग्रीन बेल्ट में वर्णिका साहू, शौर्य कटरे, चित्रक्ष सिंह मंडावी और अर्थ श्रीवास्तव ने सफलता पाई। आयोजन में बच्चों का उत्साह देखने लायक रहा। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया जूनियर व सीनियर ग्रीन बेल्ट में श्रेष्ठ मिश्रा, आहना प्रसाद, ईश्वर लाल साहू और अर्श सुखेजा ने स्थान बनाया। ब्राउन बेल्ट में गुंजन वैष्णव, धात्री साहू, अन्नपूर्णा साहू, शिवांश सोनी, मानविक सेठिया, पावनी साहू, निरोश वर्मा, हर्षिल कुमार त्रिपुरा और अंश यादव सफल हुए। ब्लैक बेल्ट में जयदीप सिन्हा और लोचन लाल साहू को स्थान मिला। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और बेल्ट प्रदान किए गए। विजेता प्रतिभागियों को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया। उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की गई।


