कराते चैंपियन छात्रा और दोस्त के एक्सीडेंट का VIDEO:दो ट्रक को ओवरटेक करते हुए तीसरे से टकराए; 25 फीट घिसटाए, मौके पर मौत

पांढुर्णा के मोहि घाट पर हुए भीषण सड़क हादसे का 19 सेकंड का वीडियो सामने आया है। हादसे में 13 वर्षीय कराते चैंपियन छात्रा प्राची बिसेंदरे और उसके 17 वर्षीय दोस्त जयेश गोलाइत की मौके पर ही मौत हो गई थी। वीडियो सामने आने के बाद हादसे की भयावहता और तेज रफ्तार की वजह साफ नजर आ रही है। वीडियो में दिख रहा है कि जयेश की बाइक तेज गति से चल रही थी। उसने पहले दो ट्रकों को ओवरटेक किया। तीसरे ट्रक को पार करने की कोशिश के दौरान बाइक ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक करीब 25 फीट तक घिसटती हुई लोहे की रेलिंग से जा टकराई। देखिए हादसे की तस्वीरें पिता बोले-10 मिनट में आती हूं कहकर निकली थी मृतक छात्रा के पिता ने बताया कि प्राची सुबह यह कहकर घर से निकली थी कि वह 10 मिनट में वापस आ जाएगी। इसके कुछ देर बाद ही उनकी बेटी की मौत की खबर मिली। पिता के अनुसार, प्राची शहर के लिटिल फ्लावर स्कूल की छात्रा थी और कराते में दिल्ली चैंपियन रह चुकी थी। एक प्रत्यक्षदर्शी युवक ने बताया कि मोहि घाट पर टीवीएस अपाचे बाइक की रफ्तार बहुत तेज थी। टक्कर के बाद बाइक लोहे की रेलिंग से टकराकर 25 फीट से अधिक दूर तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद दोनों को हाइवे एम्बुलेंस से पांढुर्णा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर शुभांगी वादबूदे ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, दोनों मोहि घाट के जलाशय की ओर घूमने गए थे। हाइवे पर पहुंचने के बाद उनकी बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *