करियाना शॉप में चोरी, शटर उखाड़कर 45 हजार रुपए का सामान ले गए चोर

जालंधर | गुज्जा पीर रोड पर सोमवार को करियाना दुकान में चोरी हो गई। चोरों ने देर रात दुकान का शटर उखाड़कर नकदी और सामान चुरा लिया। घटना पास ही स्थित एक डॉक्टर के क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। थाना-8 की पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। माई हीरां गेट निवासी पीड़ित दुकानदार संजीव कुमार ने बताया कि 15 साल से गुज्जा पीर रोड पर एसके ट्रेडर नाम से करियाना दुकान चला रहे हैं। रविवार रात को रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह पड़ोसी दुकानदारों ने चोरी की सूचना दी। जब वे दुकान पर पहुंचे तो देखा कि शटर उखड़ा हुआ था। चोर करीब 45 हजार रुपए, तीन पेटी तेल, दाल की तीन बोरियां और दुकान में बने मंदिर में रखे करीब 2200 रुपए का चढ़ावा भी ले गए। उनका करीब 45 हजार का नुकसान हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *