करीला धाम रंग पंचमी मेले की तैयारियां तेज:जाम से निपटने वैकल्पिक मार्ग तलाशने अशोकनगर कलेक्टर ने किया निरीक्षण

अशोकनगर जिले के मां जानकी धाम करीला में रंग पंचमी पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय मेला की तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को कलेक्टर आदित्य सिंह ने करीला पहाड़ी का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से मेले के दौरान लगने वाले जाम की स्थिति से निपटने पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने जाम से निजात पाने के लिए मौजूदा रास्तों के अतिरिक्त कुछ वैकल्पिक मार्गों की तलाश करने के निर्देश दिए। कुछ संभावित रास्तों का निरीक्षण भी किया गया है, जिनके उपयोग से श्रद्धालुओं का आवागमन सुगम होगा और जाम की समस्या काफी हद तक कम हो सकेगी। सुविधाएं-व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं : कलेक्टर
कलेक्टर आदित्य सिंह ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि मां जानकी माता मंदिर करीला धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं और व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि मेला तैयारियों के लिए अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों को समय सीमा में पूरा किया जाए। इन व्यवस्थाओं में सुगम आवागमन, शुद्ध पेयजल, पर्याप्त पार्किंग, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और सड़क मार्ग का रखरखाव शामिल है। कलेक्टर ने करीला धाम परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए भी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। बैठक में भोपाल से मेला तीर्थ प्राधिकरण धर्मस्व विभाग के डॉ. राजेश श्रीवास्तव, डीएफओ प्रतिभा अहिरवार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, अपर कलेक्टर डीएन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर, एसडीम मुंगावली इसरार खान सहित संबंधित जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *