करोड़ों खर्च कर बनाया था बसंती सरोवर, बदहाली का लगा ग्रहण

भास्कर न्यूज | राउरकेला राउरकेला स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च कर विकसित किया गया बसंती सरोवर धीरे-धीरे अपना आकर्षण खो रहा है। डीएवी तालाब के पुनरुद्धार के लिए राउरकेला स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने करीब 14 करोड़ रुपये खर्च किए थे। 2023 पुरुष हॉकी विश्व कप के अवसर पर शहर को सुंदर बनाने की पहल के तहत इस तालाब का सौंदर्यीकरण कर 25 मार्च 2023 को उद्घाटन किया गया और इसका नाम बदलकर बसंती सरोवर रखा गया। शुरुआती दिनों में यह स्थान शहरवासियों के लिए प्रमुख मनोरंजन केंद्र बन गया था। सरोवर परिसर में बच्चों के लिए झूले, युवाओं के लिए बैठने की व्यवस्था, रंगीन वाटर फाउंटेन और आकर्षक रोशनी लोगों को खूब लुभाती थी। 15 अगस्त 2023 से यहां बोटिंग की सुविधा शुरू होने के बाद दिनभर कॉलेज छात्रों की भीड़ रहती थी, जबकि शाम को परिवार नाव विहार का आनंद लेने आते थे। लेकिन वर्तमान स्थिति चिंताजनक है। पार्क में लगे अधिकांश उपकरण टूट-फूट का शिकार हो चुके हैं। बोटिंग के लिए बनाया गया तैरता पुल (फ्लोटिंग ब्रिज) बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल में लगे हाई डेंसिटी पॉलीथीन ब्रिक्स कई जगहों से टूट या गायब हो गए हैं, जिससे बच्चों के गिरने और बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। इसी कारण अभिभावक अपने बच्चों को सरोवर ले जाने से बच रहे हैं और नाव विहार लगभग बंद हो चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *