करौली में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ:विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने किया उद्घाटन, लोगों को मिलेंगी सुगम स्वास्थ्य सेवाएं

जिला मुख्यालय स्थित शिव कॉलोनी में आमजन को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ किया गया। करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने फीता काटकर इसका विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने इसे क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने कहा कि मरीजों को समयानुकूल चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने जोर दिया कि इसी संकल्प के तहत यह आरोग्य मंदिर शुरू किया गया है। विधायक ने आगे कहा कि सरकार आमजन के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से इलाज को अधिक सरल, सुगम, सुलभ और समयबद्ध बनाया जा रहा है, ताकि हर जरूरतमंद तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंच सकें। सीएमएचओ डॉ. जयंतीलाल मीणा ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में सभी योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग मरीजों को समयबद्ध सेवाएं देने के लिए लगातार प्रयासरत है। डॉ. मीणा ने कहा कि क्षेत्र में आरोग्य मंदिर शुरू होने से उन्हें नजदीक ही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। इस कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष विसंबर दयाल, डीपीओ आशुतोष पांडे, कार्यवाहक डीपीओ (शहरी) विश्वेंद्र शर्मा, डीपीसी-आईईसी लखन सिंह लोधा सहित अनेक स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *