करौली में कुष्ठ जागरूकता वाहन रवाना:सीएमएचओ ने दिखाई हरी झंडी, भ्रांतियों को दूर करने की पहल

करौली जिले में कुष्ठ रोग से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने और आमजन को जागरूक करने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने एक जागरूकता वाहन को रवाना किया है। यह पहल ‘स्पर्श कुष्ठ जागरूकता पखवाड़ा’ के तहत की गई है। यह वाहन प्रभावित क्षेत्रों में जाकर श्रव्य-दृश्य संदेशों के माध्यम से लोगों को रोग की पहचान, बचाव और उपचार की जानकारी देगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिलेभर में 30 जनवरी से 13 फरवरी तक ‘स्पर्श कुष्ठ जागरूकता पखवाड़ा’ चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य भवन परिसर से सीएमएचओ डॉ. जयंतीलाल मीणा ने कुष्ठ रोग जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर डिप्टी सीएमएचओ डॉ. सतीश चंद मीणा, नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमएचओ (हेल्थ) डॉ. ओमप्रकाश महावर, प्रशासनिक अधिकारी शेर सिंह मीणा, एओ एनएचएम रमेश चंद मीणा, डीपीओ आशुतोष पांडे, जेएसए रूप सिंह धाकड़ और कुष्ठ प्रभारी रघुनंदन माली सहित अन्य कार्यालय कर्मी मौजूद रहे। लक्षणों के प्रति जागरूक कर प्रेरित किया जाएगा
सीएमएचओ मीणा ने बताया कि इस अभियान के तहत कुष्ठ प्रभावित क्षेत्रों में जागरूकता वाहन के जरिए दृश्य-श्रव्य संदेश प्रसारित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य रोग से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना और लोगों को लक्षणों के प्रति जागरूक कर उपचार के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने जोर दिया कि कुष्ठ रोग का समय पर निदान आसान है और इसका उपचार पूरी तरह संभव है।
इसके साथ ही, मरीजों के परिजनों को आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी जाएगी और कुष्ठ रोगियों के प्रति भेदभाव समाप्त करने के उद्देश्य से जागरूकता पंपलेट व ऑडियो संदेश भी प्रसारित किए जाएंगे। जागरूकता गतिविधियां की जा रही
नोडल अधिकारी डॉ. ओमप्रकाश महावर ने बताया कि पखवाड़े के दौरान विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। डीपीसी-आईईसी लखन सिंह लोधा ने कहा कि यह वाहन प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचकर फ्लेक्स बैनर और ऑडियो संदेशों के जरिए कुष्ठ रोग की पहचान, लक्षण और उपचार संबंधी जानकारी देकर लोगों को जागरूक करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *