करौली में नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड दिवस:राज्यपाल का संदेश पढ़ा गया, योगदान की सराहना

करौली में नागरिक सुरक्षा व होमगार्ड का 63वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर राज्यपाल का संदेश पढ़ा गया, जिसमें नागरिक सुरक्षा दल के योगदान और आपदा प्रबंधन में उनकी भूमिका की सराहना की गई। सिविल डिफेंस इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि पिछले एक वर्ष में नागरिक सुरक्षा दल ने लगभग 52 सफल बचाव अभियान चलाए हैं। इनमें बाढ़ राहत अभियानों के दौरान 150 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। प्रदीप कुमार ने आगे बताया कि भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की स्मृति में जागरूकता के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। नागरिक सुरक्षा टीम ने रक्तदान शिविरों में अब तक 150 यूनिट से अधिक रक्त एकत्र किया है। आपातकालीन स्थितियों में जरूरतमंदों को 25 से 30 यूनिट रक्त उपलब्ध कराकर कई लोगों की जान बचाई गई है। इस अवसर पर सिविल डिफेंस टीम के सदस्य देवेंद्र कुमार शर्मा, जयदेव, पुष्पेंद्र सैनी, ऋषि, फरमान, योगेश, अबरार, पवन, ललित, पुष्पेंद्र जाटव और तरुण सहित अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *