करौली में बस-कार में टक्कर, 3-महिलाओं सहित 5 की मौत:5 गंभीर घायल; मरने वाले मध्यप्रदेश के रहने वाले थे, कैलादेवी से लौट रहे थे

करौली में बस और कार में आमने-सामने की टक्कर में 3 महिलाओं सहित 5 लोगों की मौत हो गई। 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में 5 लोगों की हालत गंभीर होने पर करौली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अन्य घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्‌टी दे गई। हादसा करौली-गंगापुर रोड पर सलेमपुर गांव के पास मंगलवार रात 8 बजे हुआ। हादसे में कार पूरी तरह पिचक गई। मरने वाले पांचों लोग कार में सवार थे। वे मध्यप्रदेश में इंदौर के रहने वाले थे। कार सवार 5 लोगों की मौत
करौली हॉस्पिटल पुलिस चौकी प्रभारी बृजराज शर्मा ने बताया- इंदौर निवासी नयन कुमार देशमुख (63) पुत्र भाल चंद्र देशमुख परिवार के साथ कार से कैलादेवी से गंगापुर की ओर जा रहे थे। वहीं, निजी बस करौली की ओर आ रही थी। शाम करीब 8 बजे सलेमपुर गांव के पास स्थित एक निजी छात्रावास के सामने कार बस से टकरा गई। इससे कार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई। बस में सवार 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। चार शव करौली जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं। वहीं, एक महिला का शव गंगापुर सिटी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। मृतकों की पहचान नयन कुमार देशमुख (63) पुत्र भाल चंद्र देशमुख निवासी इंदौर, प्रीति भट्ट, मनस्वी देशमुख, खुश देशमुख और अनीता देशमुख के रूप में हुई है। घायलों में विनीत सिंहल (31) पुत्र गोपाल निवासी करौली, सलीम (42) पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी गंगापुर सिटी, नूरजहां (50) पत्नी सलीम निवासी गंगापुर सिटी, शिवराज लाल (44) पुत्र श्रीमोहन गुनेसरा और समय सिंह (21) पुत्र बद्री प्रसाद निवासी गनेसरा हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *