करौली में महिला सुरक्षा के लिए नई पहल:कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की 4 टीमें शुरू, स्कूटी पर दो महिला पुलिसकर्मी करेंगी गश्त

करौली में महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट का शुभारंभ किया। यह विशेष यूनिट महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम करेगी। जिले में कुल चार यूनिट तैनात की गई हैं। जिला मुख्यालय पर दो, टोडाभीम और हिंडौन में एक-एक यूनिट तैनात की गई है। प्रत्येक यूनिट में स्कूटी हूटर, लाउडस्पीकर और पुलिस लाइट से लैस है। हर स्कूटी पर दो महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी। जिन्हें विशेष पहचान के लिए खास पोशाक दी गई है। यह यूनिट मुख्य रूप से स्कूल-कॉलेज के आस-पास और शहर में गश्त करेगी। इसका प्रमुख उद्देश्य महिलाओं से छेड़छाड़, अत्याचार और अन्य अपराधों की रोकथाम है। यूनिट निर्भया स्क्वाड के साथ मिलकर काम करेगी और इसकी निगरानी पीसीआर वैन के माध्यम से की जाएगी। महिला अपराध विशेष अनुसंधान प्रकोष्ठ के एएसपी राजेश शर्मा ने बताया कि यह जिले में पहली बार है, जब इस तरह की विशेष यूनिट तैनात की गई है। यह पहल राज्य सरकार के महिला सुरक्षा अभियान का हिस्सा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *