करौली में ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’:कलेक्टर ने मुंशी त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम में दिखाई हरी झंडी

करौली जिला मुख्यालय पर रविवार को ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ रैली का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य राजस्थान को अग्रणी और विकसित राज्य बनाने का संकल्प दोहराना था। जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने मुंशी त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम से इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में स्कूली छात्र-छात्राएं, स्काउट-गाइड, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से प्रदेश के सर्वांगीण विकास, सुशासन और जनभागीदारी के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने राजस्थान को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में ले जाने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम प्रदेश में भाजपा सरकार के 2 साल का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित जन-जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा था। आयोजन का मुख्य उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों से आमजन को जोड़ना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना और सकारात्मक सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना था।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर हेमराज परिड़वाल, राजकीय महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य रफीक अहमद, जीतू शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *