करौली में स्काउट गाइड प्रशिक्षण कैम्प:SDM ने किया 6 दिवसीय आवासीय शिविर का उद्घाटन

करौली में राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय की ओर से आयोजित डीएलएड गाइड प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ।
उप जिला कलेक्टर प्रेमराज मीणा ने जिला स्काउट गाइड भवन में ध्वजारोहण कर शिविर का उद्घाटन किया। मीणा ने इस अवसर पर कहा कि स्काउट गाइड अनुशासन, सेवा और समर्पण के प्रतीक होते हैं। उन्होंने शिविरार्थी बालिकाओं को परिश्रम कर जीवन सफल बनाने और परिवार व समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। 101 छात्र अध्यापिकाओं के लिए है शिविर
सीओ स्काउट अनिल कुमार गुप्ता ने जानकारी दी कि यह 6 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर श्री दिगंबर जैन आदर्श संस्कृत शिक्षक प्रशिक्षण विद्यालय, श्रीमहावीरजी की 101 छात्र अध्यापिकाओं के लिए आयोजित किया जा रहा है।
दूसरे दिन की परेड और ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान उप जिला कलेक्टर ने बालिकाओं को शिक्षक प्रशिक्षण और स्काउट गाइड गतिविधियों में पूरी निष्ठा के साथ भाग लेने की सलाह दी। आमजन को प्रेरित करने का आह्वान
शिविर का उद्घाटन गुरुवार को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (सीडीईओ) गोपाल प्रसाद मीणा ने किया था। उन्होंने बताया कि राजस्थान की स्काउट गाइड टीम ने जंबूरी में अपनी श्रेष्ठता साबित कर राज्य का गौरव बढ़ाया है।
सीडीईओ मीणा ने शिविरार्थियों से जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत, नशामुक्ति और स्वच्छता अभियान जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में आमजन को प्रेरित करने का आह्वान किया। बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी
अतिथियों के आगमन पर सहायक शिविर संचालक सुरेशचंद शर्मा के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया। शिविर संचालक रामअवतार शर्मा ने बताया कि शिविर में 101 बालिकाएं संगठन के नियम, प्रतिज्ञा, प्रतीक, सैल्यूट, झंडा गीत, प्रार्थना, राष्ट्रगान, संगठन का इतिहास, प्रथम-द्वितीय सोपान की गांठें, पायनियरिंग, कंपास और दिशा ज्ञान का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। शिविर संचालिका बसंती शर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। शिविर के सफल संचालन में सहायक संचालक प्रकाशचंद सुमन, सुरेशचंद शर्मा, पूरनचंद डांगुर और आरती माली सहित अन्य पदाधिकारियों ने सहयोग किया।
इस दौरान बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। कार्यक्रम में राष्ट्रपति रोवर मान प्रकाश शर्मा, राज्य पुरस्कार रोवर लवकुश मंगल और रोवर लीडर धर्मराज गुर्जर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *