करौली और हिंडौन शहर में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस ने नई पहल की है। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने पांच पेट्रोलिंग मोटरबाइक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एएसपी गुमनाराम भी उपस्थित थे। करौली में तीन और हिंडौन में दो मोटरबाइक तैनात की गई हैं। प्रत्येक बाइक पर सिगमा के दो जवान तैनात रहेंगे। ये मोटरबाइक सुबह, शाम और रात में शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर गश्त करेंगी। पेट्रोलिंग मोटरबाइक विशेष सुविधाओं से लैस हैं। इनमें हूटर, लाउडस्पीकर, पुलिस लाइट और वायरलेस सिस्टम लगा है। ये बाइक चोरी जैसी घटनाओं को रोकने में मददगार साबित होंगी। पुलिस की निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है।


