कर्नल बाठ की पत्नी से सीएम की मुलाकात:पॉजीटिव रिप्लाई पर खुश; बोली- मुख्यमंत्री ने सिर पर हाथ फेर, इंसाफ का किया वादा

पटियाला में कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ के परिवार के साथ हुई घटना के बाद अब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनकी पत्नी जसविंदर कौर बाठ से मुलाकात की है। जसविंदर बाठ आज सीएम से मिलने चंडीगढ़ स्थित उनके निवास पर पहुंची। जहां उनके साथ आर्मी के रिटायर्ड अधिकारी भी थे। सीएम से मुलाकात के बाद जसविंदर बाठ काफी पॉजीटिव दिखीं। उन्होंने कहा कि सीएम मान ने उन्हें देख कर उनके सिर पर हाथ फेरा। उन्होंने आश्वासन दिया कि पूरे मामले की निश्पक्ष जांच की जाएगी। उन्होंने उसी समय अधिकारियों को बुला कार्रवाई का आदेश दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने आज शाम तक पूरी स्थिति साफ करने की बात कही है। गौरतलब है कि पटियाला में सेना के कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ और उनके बेटे अंगद सिंह के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट की घटना 13 मार्च 2025 की रात को हुई। कर्नल बाठ और उनके बेटे पर पुलिसकर्मियों ने बेसबॉल बैट और धारदार हथियारों से हमला किया, जिसमें कर्नल की बाजू टूट गई और उनके बेटे के सिर पर गंभीर चोटें आईं। ​ अब तक की गई कार्रवाई:

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *