कर्नाटक के पूर्व DGP की हत्या:घर में खून से लथपथ लाश मिली; शक के आधार पर पत्नी को पुलिस हिरासत में लिया

कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिरीक्षक (DGP) ओम प्रकाश की रविवार शाम बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट स्थित उनके घर में हत्या कर दी गई। पुलिस ने शाम करीब 5.30 बजे उनकी खून से लथपथ लाश बरामद की। उनके शरीर पर चाकू के निशान थे। घटना के वक्त ओम प्रकाश का बेटा, पत्नी और बेटी घर पर ही थे। शक के आधार पर पत्नी पल्लवी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनके बेटे और बेटी से भी पूछताछ हुई है। एक सीनियर ऑफिसर ने बताया कि प्रकाश की पत्नी ने वाट्स ऐप मैसेज किया थी जिसमें लिखा था कि ओम प्रकाश घर में बंदूक लेकर घूम रहे हैं और उन्हें (पल्लवी) मारना चाहते हैं। ऑफिसर ने कहा- ऐसा लगता है कि ओम प्रकाश की पत्नी को मानसिक बीमारी है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उनकी पत्नी से पूछताछ की है। बिहार के मूल निवासी थे ओम प्रकाश
1981 बैच के IPS अधिकारी ओम प्रकाश ने 2015 से 2017 तक राज्य के DGP और IGP के रूप में काम किया। बिहार के मूल निवासी प्रकाश ने अपना करियर हरपनहल्ली (तत्कालीन बल्लारी जिला) में एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के तौर पर शुरू किया था। उन्होंने लोकायुक्त, फायर डिपार्टमेंट एंड इमरजेंसी सर्विस और क्राइम इंवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) में DIG के रूप में भी काम किया। वे मार्च, 2015 में राज्य के DGP नियुक्त हुए और 2017 में रिटायर हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *